Home » RPSC EO-RO भर्ती परीक्षा पेपरलीक: दो साल से फरार महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार
राजस्थान

RPSC EO-RO भर्ती परीक्षा पेपरलीक: दो साल से फरार महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की EO-RO भर्ती परीक्षा-2022 पेपरलीक मामले में SOG ने दो साल से फरार महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया। ब्लूटूथ से नकल कर परीक्षा पास की थी। 7 लाख रुपये की डील सामने आई। आरोपी महिला पर एसओजी ने 5,000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (SOG) विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले में 19 अक्टूबर 2024 को एसओजी थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी पोरो कलैर और उसके चाचा तुलछाराम कलैर ने संगठित गिरोह बनाकर 14 मई 2023 को आयोजित ईओ-आरओ भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए अभ्यर्थियों को नकल कराई थी।
इसी मामले में नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना निवासी 23 वर्षीय कोमल को 27 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। जांच के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले दो वर्षों से जोधपुर और नागौर में रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां ठिकाने बदल-बदलकर रह रही थी।

Search

Archives