Home » SDM ऑफिस में ACB की रेड…! काजल मीणा सहित 3 अरेस्ट…रिश्वत लेते पकड़े गए…
राजस्थान

SDM ऑफिस में ACB की रेड…! काजल मीणा सहित 3 अरेस्ट…रिश्वत लेते पकड़े गए…

बैग से 4 लाख कैश बरामद,  1 लाख की डिमांड, 60 हजार में डील

करौली। राजस्थान के करौली जिले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नादौती की एसडीएम काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उनके रीडर और क्लर्क को भी अरेस्ट किया गया है, जबकि क्लर्क के बैग से 4 लाख रुपये का संदिग्ध कैश बरामद हुआ है।

राजस्थान के करौली जिले में एसीबी ने एक हाई प्रोफाइल घूसकांड का खुलासा करते हुए नादौती एसडीएम काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश सैनी और क्लर्क प्रवीण धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 16 अप्रैल 2026 को की गई, जब एसीबी टीम ने एसडीएम कार्यालय में छापा मारकर तीनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

1 लाख की डिमांड, 60 हजार में डील

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार, सवाई माधोपुर एसीबी चौकी में एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन की तकसीम के आदेश के बदले एसडीएम काजल मीणा रिश्वत मांग रही हैं। शुरुआत में 1 लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन बाद में सौदा 60 हजार रुपये में तय हुआ, जिसमें 50 हजार एसडीएम और 10 हजार रीडर के लिए तय किए गए।

ऐसे हुआ ट्रैप ऑपरेशन

शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रैप प्लान तैयार किया। 16 अप्रैल को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ एसडीएम ऑफिस भेजा गया। जैसे ही पैसे आरोपियों तक पहुंचे, पहले से तैनात एसीबी टीम ने मौके पर रेड मार दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बैग से 4 लाख कैश बरामद

जांच में सामने आया कि रीडर दिनेश सैनी ने रिश्वत की रकम क्लर्क प्रवीण धाकड़ को दे दी थी। जब एसीबी टीम ने क्लर्क के बैग की तलाशी ली, तो उसमें 60 हजार रिश्वत के साथ 4 लाख रुपये अतिरिक्त कैश भी मिला। यह रकम अवैध वसूली का हिस्सा मानी जा रही है।

हाई लेवल जांच जारी

इस पूरे ऑपरेशन को डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर अंजाम दिया गया। डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एडिशनल एसपी ज्ञान सिंह चौधरी की टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Search

Archives