Home » उड़ीसा से स्विफ्ट डिजायर कार व मारूती इको में गांजा की तस्करी, 3 पुरुष सहित दो महिला गिरफ्तार
रायपुर

उड़ीसा से स्विफ्ट डिजायर कार व मारूती इको में गांजा की तस्करी, 3 पुरुष सहित दो महिला गिरफ्तार

रायपुर / महासमुंद। जिला के तहसील बसना पुलिस और सिंघोड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी करने वाले 3 पुरुष और दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है। ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। छत्तीसगढ़ पहुंचते ही गांजा तस्कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते हैं। पुलिस की मुस्तैदी के चलते गांजा तस्करों को एक बार फिर पकड़ लिया गया है।मिली जानकारी अनुसार बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने रवि साहू पिता टुनटुन साहू 19 साल लाभंडी रायपुर निवासी, तरणी चौधरी पति लीलाराम चौधरी 32 साल अम्लेश्वर दुर्ग निवासी और मोहित मोधानी पिता सुनील मोधानी 25 साल महावीर नगर रायपुर निवासी के कब्जे से 20 किलो गांजा जप्त किया है। उड़ीसा से स्विफ्ट डिजायर कार और मारुति ईको कार में गांजा की तस्करी की जा रही थी। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख बताई जा रही है। सिंघोड़ा पुलिस थाना प्रभारी केशव राम कोसले ने स्कॉर्पियो वाहन में सवार संजय सिंह पावले पिता सम्पत पवाले, शंकर नगर कोरबा निवासी और कुसुम पावले पति संजय सिंह 43 कोरबा निवासी के कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत 2 लाख के रूपए बताई जा रही है। गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

Search

Archives