Home » गांव में घुसा तेंदुआ, 7 बकरियों को मार डाला
रायपुर

गांव में घुसा तेंदुआ, 7 बकरियों को मार डाला

रायपुर-राजिम । फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बेलर में तेंदुआ ने 7 बकरियों को अपना निशाना बनाया है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जनकारी के अनुसार देर रात एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया। घर के आंगन में बैठे मवेशियां पर हमला करते हुए 7 बकरियों को मार डाला। सुबह घटना की जानकारी ग्रामीण ने फिंगेश्वर वन विभाग की टीम को दी। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। मौका मुआयना के बाद विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।

Search

Archives