Home » लोकसभा चुनाव 2024 : रिकॉर्ड जीत पर सांसद बृजमोहन कल निकालेंगे जन आभार रैली
रायपुर

लोकसभा चुनाव 2024 : रिकॉर्ड जीत पर सांसद बृजमोहन कल निकालेंगे जन आभार रैली

रायपुर। लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर सांसद बृजमोहन कल जन आभार रैली निकालेंगे। रायपुर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए ये रैली निकलेगी। इस दौराग अग्रवाल राजधानीवासियों को धन्यवाद कहेंगे।

रायपुर लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 मतों के बड़े अंतर से पटखनी दी थी। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अंतर से और पूरे देश में नौवें सबसे अधिक अंतर से विजयश्री हासिल करने वाले प्रत्याशी बने। इसे लेकर बीजेपी जन आभार रैली निकालेगी। रैली वाले पूरे मार्ग पर भाजपा नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं की ओर से अग्रवाल का स्वागत किया जायेगा। जगह-जगह स्टेज लगाकर पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर मिठाई वितरण भी की जाएगी।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक आहूत की गई जहां 14 जून को निकलने वाली जन आभार रैली के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर जिम्मेदारियां बांटी गई। जिसमें रायपुर शहर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों उपस्थिती रही। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में कल शुक्रवार को शाम 4 बजे जन आभार रैली निकलेगी।

Search

Archives