Home » शोपियां में CRPF के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देश

शोपियां में CRPF के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

श्रीनगर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक एएसआई की शुक्रवार को शोपियां जिले के जैनापोरा स्थित एक कैंप में बेहोश होकर गिरने के बाद मौत हो गई। दक्षिण कश्मीर के जैनापोरा इलाके में स्थित हॉर्टिकल्चर कैंप में तैनात एएसआई अचानक कैंप के अंदर गिर पड़े।
उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैनापोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कठुआ जिले के राजबाग इलाके का निवासी था। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Search

Archives