Home » बड़वानी में बेकाबू होकर खेत में उतरी बस, 16 यात्री घायल, 9 को किया रेफर
मध्यप्रदेश

बड़वानी में बेकाबू होकर खेत में उतरी बस, 16 यात्री घायल, 9 को किया रेफर

इंदौर। बड़वानी जिले में खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाईवे पर राजपुर के पास गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक पेट्रोल पंप के नजदीक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में जा घुसी। दुर्घटना में करीब 16 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक अमन ट्रैवल्स की बस खरगोन से बड़वानी की ओर जा रही थी। राजपुर के पास अचानक बस का स्टीयरिंग सिस्टम फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे खेत में उतर गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

हादसे की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें बस को तेज झटके के साथ सड़क से नीचे उतरते देखा जा सकता है। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नौ यात्रियों को जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Search

Archives