Home » शादी के दो साल बाद पत्नी ने कहा… पति सुंदर नहीं है, साथ रहने से किया इंकार, इधर पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट
मध्यप्रदेश

शादी के दो साल बाद पत्नी ने कहा… पति सुंदर नहीं है, साथ रहने से किया इंकार, इधर पीड़ित ने लिखाई रिपोर्ट

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवंतपुरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शादी के दो साल बाद पत्नी कह रही है पति सुंदर नहीं है और अब उससे दूर रहना चाहती है। मामले में पीड़ित पति ने पत्नी पर खूबसूरती के आधार पर साथ छोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

ग्राम भगवंतपुरा निवासी विनोद अहिरवार ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। विनोद के अनुसार, उसकी शादी जून 2023 में गोमती अहिरवार से हुई थी, जो उस वक्त 12वीं कक्षा तक पढ़ी हुई थी। शादी के बाद विनोद ने मेहनत कर पत्नी को आगे की पढ़ाई भी कराई। विनोद ने आरोप लगाया कि अब पढ़-लिख जाने के बाद गोमती उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।

पत्नी का कहना है कि विनोद देखने में सुंदर नहीं है जबकि गोमती (पत्नी) सुंदर है, इसलिए वह अब ससुराल वापस नहीं आएगी। इतना ही नहीं, विनोद का दावा है कि गोमती उसे जान से मारने की धमकी भी दे रही है। परेशान पति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives