Home » परीक्षा हॉल में 10वीं की छात्रा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
मध्यप्रदेश

परीक्षा हॉल में 10वीं की छात्रा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

ग्वालियर। बोर्ड परीक्षा के दौरान मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मुरैना जिले के बानमोर स्थित पंडित नेहरू स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 10वीं की परीक्षा दे रही एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परीक्षा के बीच उसे तेज हिचकियां आने लगीं और कुछ ही देर में वह बेसुध होकर गिर पड़ी।

घटना से परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत निजी वाहन से ग्वालियर के अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक तौर पर छात्रा की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अचानक हुई इस घटना से स्कूल परिसर में शोक का माहौल है। परीक्षा देने आई छात्रा की यूं असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Search

Archives