कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार गांव से लगे पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम एक युवक की लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस पहचान में जुटी है। वहीं आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल है और संदिग्ध हालत में उसकी लाश जंगल में पड़ी मिली। जहां पिकनिक पर आए लोगों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। युवक की पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और आसपास गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। जहां पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि युवक की लाश जिस जगह पर मिली है वहां न तो बाइक है, न ही कोई वाहन, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर सके। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान जांच शुरू कर दी है।







