कोरबा। कोरबा के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक युवती ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना एक एटीएम के बाहर हुई, जहां युवती काफी देर से मोबाइल पर बात करते हुए घूम रही थी। अचानक उसने एक ब्लेड निकाला और अपने दाएं हाथ पर 20 से 22 बार वार कर दिए।
युवती ब्लेड से खुद को घायल करने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। राहगीरों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लोगों ने युवती से नाम पूछा तो वह अपना पता कटघोरा बता रही थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवती की उम्र लगभग 20-21 साल बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती को पहली बार इस इलाके में देखा गया था।वह बस या ऑटो से उतरकर मोबाइल पर बात करते हुए वहां आई थी। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है। 112 की मदद से युवती को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला सामने आने पर आगे की जांच की जाएगी।







