धमतरी। मवेशी चराने के लिए जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला किया है। मामला धमतरी जिले से सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ागांव निवासी हरक राम मरकाम मंगलवार को सुबह 10 बजे के आसपास मवेशी को चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। तभी एक भालू ने उसके ऊपर अचानक से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। इलाज के लिए सबसे पहले सिविल अस्पताल नगरी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर घायल का इलाज जारी है।







