कोरबा। बालको थाना क्षेत्रांतर्गत बेलाकछार जंगल में दो दोस्तों की एक ही पेड़ में फंदे से लटकती लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
दरअसल ग्रामीण सुबह जंगल जाने के लिए निकले तभी उनकी नजर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते शवों पर पड़ी। जहां इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई । देखते ही देखते ग्रामीण की भीड़ एकत्रित हो गई। युवक की पहचान कार्यवाही होने के बाद इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई, जहां वह मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि मृतक 27वर्षीय प्रमोद कंवर और 26 वर्षीय अमित माथुर के रूप में दोनों की पहचान हुई। दोनों बेलाकछार गांव के रहने वाले हैं। दोनों बुधवार के दोपहर से घर से निकले हुए थे, उसके बाद वापस नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार बुधवार दोपहर एक बजे लगभग अमित माथुर के घर पहुंचा और दोनों एक साथ घूमने जाने के नाम से निकले । उसके बाद देर शाम होने पर अमित के घर वाले अमित के मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे थे, लेकिन वह फोन नहीं उठाया।
उनको लगा कि आसपास बस्ती में दोस्तों के साथ होगा। काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तब परिजन और रिश्तेदार के यहां उसकी तलाश शुरू की। फिर भी कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उसकी लाश फांसी की फंदे पर लटकती हुई पाए जाने की सूचना उनके परिजनों को मिली, तब मौके पर पहुंचे।
दोनों दोस्त एक ही पेड़ में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। बताया जा रहा है कि दोनों बालको के पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे जो पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। बालको पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कार्रवाई शुरू करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।







