Home » रेत तस्करी करना पड़ा भारी, हाइटेंशन लाइन से टकराया हाइवा, ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत
कोरबा छत्तीसगढ़

रेत तस्करी करना पड़ा भारी, हाइटेंशन लाइन से टकराया हाइवा, ड्राइवर की मौके पर दर्दनाक मौत

तस्करों के बीच मचा हड़कंप!

कोरबा। जिले में रेत की अवैध तस्करी के चलते एक और जान चली गई। कनकी के पास केराकछार से रेत लोड कर चांपा की ओर जा रहा तेज रफ्तार हाइवा अचानक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ट्रक करंट की चपेट में झुलस गया और ड्राइवर अरविंद यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि हाइवा में अवैध रेत भरी थी, जिससे इस हादसे के बाद इलाके में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही और अवैध परिवहन की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेत तस्करी के खतरनाक नेटवर्क और उसकी अनदेखी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Search