कोरबा। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत हटाने की मांग की है। इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा था। अब, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कलेक्टर को नहीं हटाया गया तो वह 4 अक्टूबर को रायपुर में धरने पर बैठेंगे।
रायपुर में होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल- कंवर ने साफ किया है कि वह 4 अक्टूबर को रायपुर में धरने पर बैठेंगे। जब उनसे पूछा गया कि वह कब तक धरने पर रहेंगे, तो उन्होंने कहा कि यह अभी निश्चित नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हो सकता है कि मुख्यमंत्री जल्द ही कलेक्टर का ट्रांसफर कर दें। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ कितने लोग बैठेंगे, यह पब्लिक के ऊपर है। ननकीराम कंवर की इस चेतावनी ने छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है, क्योंकि उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
ननकीराम को मिला प्रतीक पांडे का साथ – तखतपुर के जनप्रतिनिधि प्रतीक पांडे, जो की कार्य समूह बाल, किशोर एवं युवा छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे और कई पदों पर दायित्व निर्वहन कर चुके जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री नाना की राम कंवर के समर्थन में आए। आगे कहा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ रायपुर में 4 तारीख को उनके साथ धरने पर बैठेंगे।







