Home » जानें क्या हुआ जब चलती ट्रेलर में अचानक लग गई आग
कोरबा

जानें क्या हुआ जब चलती ट्रेलर में अचानक लग गई आग

कोरबा।  नेशनल हाईवे पर अचानक एक ट्रेलर में आग लग गई।  घटना कटघोरा बिलासपुर हाईवे में डूमर कछार के पास घटी है।  ट्रेलर चालक को जैसे ही आग लगने का अहसास हुआ, उसने गाड़ी रोककर छलांग लगा दी। इससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सुखद पहलू यह रहा कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Search

Archives