Home » बरमपुर मोड़ पर कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई चोट
कोरबा छत्तीसगढ़

बरमपुर मोड़ पर कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई चोट

कोरबा। कुसमुंडा से कोयला लोड लेकर कोरबा की ओर आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क़ में पलट गया, जिससे ट्रक में लदा कोयला सड़क़ में बिखर गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा कुसमुंडा रोड अंतर्गत बरमपुर मोड़ पर तडक़े कोयला लोड ट्रेलर सीजी 11 एक्यू 7303 अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर कुसमुंडा की ओर से कोरबा जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर में लदा कोयला सड़क़ पर बिखर गया, वहीं हादसे में चालक को मामूली चोट आई है।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, सड़क़ पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत बनने वाले फोर लेन का काम अभी तक अधूरा है। बरमपुर मोड के पास ही नहर पर पुल बनना था, जो अटका पड़ा हुआ है, वहीं जहां पर हादसा हुआ है वहां डिवाइडर भी काफी दूर से बना हुआ है। मोड़ पर सड़क़ मैदाननुमा है। यहां वाहन मोड़ऩे के दौरान अक्सर छोटे बड़े हादसे होते रहते है। बरमपुर मोड के अलावा डंफर पुल, खम्हरिया मोड, शिवमन्दिर चौक के पास भी हादसे होते है। प्रशासन को चाहिए कि कोरबा कुसमुंडा अंतर्गत अधूरे पड़े फोर लेन निर्माण कार्य को पूर्ण करवाया जाए, जिससे आम लोगों को आवाजाही में असुविधा ना हो और दुर्घनाओं से राहत मिल सके।

Search

Archives