Home » कोरबा को मिली नई सौगातः 100 बेड वाले आधुनिक ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का शुभारंभ 7 मार्च को
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा को मिली नई सौगातः 100 बेड वाले आधुनिक ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का शुभारंभ 7 मार्च को

कोरबा। ऊर्जा नगरी कोरबा के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है। आगामी 07 मार्च 2026, शनिवार को शहर में 100 बेड की सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य संस्था ‘शिवाय हॉस्पिटल’ नया बस स्टैंड कोरबा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान अस्पताल के संचालक और प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. दिविक एच. मित्तल ने बताया कि इस अस्पताल की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को महानगरों जैसी उच्चस्तरीय और सुरक्षित चिकित्सा सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर डॉ. आस्था वैष्णव, डॉ. अमन श्रीवास्तव और डॉ. यशा मित्तल भी उपस्थित रहे।

अस्पताल की प्रमुख विशेषताएं और सुविधाएं

24×7 आपातकालीन सेवा: किसी भी आपात स्थिति के लिए प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और आधुनिक लाइफ-सपोर्ट सिस्टम हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

अत्याधुनिक क्रिटिकल केयरः अस्पताल में 20 बेड का एडल्ट आईसीयू और बच्चों के लिए विशेष 20 बेड का अत्याधुनिक नवजात शिशु आईसीयू (एनआईसीयू) तैयार किया गया है।

मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर: अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 4 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी स्थापित किए गए हैं।

Search

Archives