सूरजपुर। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो हमें हैरान कर देते हैं. अब एक वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. यह मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर का है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक फॉरेस्ट गार्ड को अपनी प्रेमिका के साथ नर्सरी में देखा, इसके बाद उन लोगों ने वर्दी पहने गार्ड को पीटा और गाने पर नचवाया भी। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल वीडियो?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जाता है कि कुछ युवक एक वर्दी पहने फॉरेस्ट गार्ड को बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं, वहीं पर एक युवती भी दिख रही है, जिसे एक युवक डंडे से पीटता है। बाद में जब फॉरेस्ट गार्ड माफी मांगता है, तो सभी युवक वर्दी पहने युवक को नाचने के लिए कहते हैं। इस दौरान फॉरेस्ट गॉर्ड की कथित गर्लफ्रेंड चुपचाप खड़ी रही। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने फॉरेस्ट गार्ड की पिटाई की है, वह लड़की के रिश्तेदार हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।







