कोरबा। ऊर्जाधानी कोरबा से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। एसईसीएल अस्पताल के समीप अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने फुटपाथ पर स्थित दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। आगजनी का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें देखी जा सकती हैं।
कैसे भड़की आग?
मिली जानकारी के अनुसार, एसईसीएल अस्पताल के पास फुटपाथ पर रोज की तरह दुकानें सजी हुई थीं। अचानक एक दुकान से धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि आस-पास के लोग कुछ समझ पाते या आग पर काबू पाते, सूखी लकड़ियों और दुकानों में रखे सामान के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दुकानों का सारा सामान मलबे और राख में तब्दील हो गया।
देखें वीडियो:-







