Home » BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस
छत्तीसगढ़

BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी युवती, बॉयफ्रेंड को पकड़ थाने ले गई पुलिस

बिलासपुर। एक कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती बीएमडब्ल्यू कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार रसूखदार युवक को पकड़ लिया और उसकी कार भी जब्त कर ली है। युवक प्रतीक लूथर (36) शुभम विहार का रहने वाला है, रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, तभी स्टंटबाजी की घटना हुई।

सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी गर्लफ्रेंड

जानकारी के मुताबिक, रविवार (24 मई) रात बीएमडब्ल्यू कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई।

चलती कार में स्टंट और लापरवाही का यह वीडियो पीछे से किसी राहगीर ने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने कार जब्त की

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार जब्त कर ली। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर (36) के खिलाफ कार्रवाई की, वह शुभम विहार का रहने वाला है।

यातायात नियमों के तहत कार्रवाई

पूछताछ के दौरान प्रतीक लूथर ने स्वीकार किया कि उसने कार चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।

Search

Archives