नवागांव झाबु राखड़ बांध ऐश डैम जाने वाली मुख्य लाइन टूटी
कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा में स्थित हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीपी) प्रबंधन की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा हैं की संयंत्र से निकलकर नवागांव झाबु स्थित राखड़ बांध की ओर जाने वाली मुख्य राखड़ पाइप लाइन अचानक बीच रास्ते में फट गई। पाइप लाइन फटने से लाखों गैलन जहरीला राखड़ युक्त पानी और गाद अत्यधिक दबाव के साथ बाहर निकल आया, जिसने देखते ही देखते आसपास के पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
राखड़ बांध जाने वाली इस लाइन से बहा राखड़ का जहरीला मलबा सीधे तौर पर स्थानीय नदी-नालों और बरसाती नालियों में जा मिला। इसके कारण पानी का रंग पूरी तरह से मटमैला और हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हसदेव नदी और उससे जुड़े सहायक नालों का जल स्तर दूषित होने से जलीय जीवों के जीवन पर संकट मंडराने लगा है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।







