भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में गॉल पहुंच चुकी है। इस दौरान भारतीय प्लेयर्स का शानदार स्वागत हुआ। उनका फूल मालाओं से वेलकम किया गया। इसका वीडियो खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस बीच श्रीलंका की ओर से अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे मुकाबले
सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, ऐसे में ये और भी ज्यादा अहम हो जाते हैं। टीम इंडिया अभी डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में काफी नीचे चल रही है। लेकिन अगर इस सीरीज को जीतने में सफलता मिलती है तो उसके पास आगे जाने का भी मौका होगा। इस बीच मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है कि देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है।
श्रीलंका की टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का।
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।







