Home » कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, एक लापता
दिल्ली-एनसीआर दुनिया

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, एक लापता

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कतर से बड़ी खबर सामने आई है। कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय प्रशासन और एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खाड़ी देश के अधिकारियों ने अब तक छह मौतों की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कतर के रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर क्रैश होने के तुरंत बाद उनकी विशेष टीमें देश के क्षेत्रीय जल में खोज और बचाव अभियान चला रही हैं। ये अभियान कोस्ट्स और बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री तलाशी और बचाव टीम, और आंतरिक सुरक्षा बल के कतर अंतर्राष्ट्रीय तलाशी और बचाव समूह के साथ मिलकर, आपसी तालमेल से चलाए जा रहे हैं।

कतर के गृह मंत्रालय ने बताया है कि समुद्री इलाके में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए चल रहे ऑपरेशन के तहत, हेलीकॉप्टर में सवार सात में से छह लोग मिल गए हैं, जो लोग मिले हैं, उनकी मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि स्पेशल टीमें आखिरी लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए अपना इंटेंसिव ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

पश्चिम एशिया में चरम पर तनाव

बता दें कि हेलीकॉप्टर में सवाल लोगों से संबंधित विवरण अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव शुरू हो गया था। ईरान ने भी पलटवार किया।

Search

Archives