बेरूत पर बमबारी का बदला
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 8 अप्रैल को हुए सीजफायर के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागीं है। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के बाद इजरायल के कई शहरों में सायरल गूंज रहें हैं और इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ)पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बताया कि ईरान द्वारा रविवार देर रात किया गया अटैक 8 अप्रैल को हुए सीजफायर के बाद पहला मिसाइल हमला है। ईरान ने इजरायल पर एक साथ 11 मिसाइलें दागीं है।
इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, “ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागे जाने का पता चलने के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजाए गए। आईडीएफ ने ईरान से इजरायल की ओर दागी गई मिसाइलों की पहचान की। खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम काम कर रहे हैं।” यूरो न्यूज के अनुसार, इस हमले में अब तक किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की खबर नहीं है। आईडीएफ ने कहा कि उन्होंने देश की ओर आ रही दो मिसाइलों को रोका और बाद में और मिसाइलें दागे जाने की चेतावनी दी।
आईडीएफ के अनुसार, इजरायल के एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इसके जवाब में सुरक्षा बैठक कर रहे थे। इजरायली वायु सेना ने पुष्टि की कि ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गई थीं। डिफेंस सिस्टम खतरे को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और होम फ्रंट कमांड ने जनता के लिए सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।







