Home » निर्माणाधीन चर्च की ऊपरी मंजिल गिरी, एक की मौत, 10 लोगों को मलबे से निकाला गया
देश

निर्माणाधीन चर्च की ऊपरी मंजिल गिरी, एक की मौत, 10 लोगों को मलबे से निकाला गया

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में निर्माणाधीन सीएसआई चर्च की ऊपरी मंजिल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा कटपाड़ी के पास मंडई कृष्णापुरम में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, एक और व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। उसे बचाने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मलबे से निकाले गए श्रमिकों को इलाज के लिए वेल्लोर के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद वेल्लोर की जिला कलेक्टर लीला एलेक्स पीएस लीला एलेक्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और बचाव अभियान की जानकारी ली।
मलबे में दबे शख्स को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी
जिला कलेक्टर लीला एलेक्स ने कहा, ‘घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस को हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।’ प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे बताए जा रहे व्यक्ति को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटे हैं।

Search