नाराथिवाट। थाईलैंड के दक्षिणी नराथिवाट प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर हमलावरों ने गोलीबारी की और पाइप बम फेंकें। इस हमले में पांच सैनिक मारे गए। यह हमला 22 जुलाई की शाम (स्थानीय समय) को नराथिवाट प्रांत में बुकेह सामी चेकप्वाइंट पर हुआ, जब 45वीं रेंजर फोर्सेज रेजिमेंट के जवान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।
सेना के आंतरिक सुरक्षा संचालन कमान रीजन 4 फॉरवर्ड कमांड ने कहा कि जवानों ने दक्षिणी सीमावर्ती प्रांतों में लोगों की जान-माल की सुरक्षा करते हुए सर्वाेच्च बलिदान दिया।
अधिकारी ने बताया कि नराथिवाट प्रांत के सी साखोन जिले में एक गाड़ी मिली है। माना जा रहा है कि इसका इस्तेमाल हमले में किया गया। सबूत मिटाने की कोशिश में हमलावरों ने गाड़ी को जला दिया था। अधिकारियों ने हमले और गाड़ी मिलने वाली जगह पर फारेंसिक जांच की और सबूत इकट्ठा किए।







