Home » भीषण गर्मी : दिल-दिमाग सहित शरीर के इन 7 अंगों पर खतरा
स्वास्थ्य

भीषण गर्मी : दिल-दिमाग सहित शरीर के इन 7 अंगों पर खतरा

इस वक्त देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है।  ऐसा लगता है मानों सूरज बिल्कुल सिर के उपर है। जरा सोचिए करीब 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी से सूरज इतनी तपिश पैदा कर रहा है। सिर के उपर होता तो ना जाने क्या होता और वैसे भी आज से नौतपा शुरू हो गया है। यानि आज को मिलाकर अगले 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन माने जाते हैं।

मौसम विज्ञानी कई इलाकों में तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जता रहे हैं। यूपी के बांदा में तो तापमान ऑलरेडी 47 डिग्री टच कर चुका है। कोई शहर तंदूर बना हुआ है तो कोई आग की भट्टी।  हाल ही में आई एक रिपोर्ट तो बेहद डराने वाली है। आपको पता है दुनिया के टॉप 50 सबसे ज्यादा गर्म शहर कहां है अकेले भारत में। इस हिसाब से तो पूरे वर्ल्ड में सबसे गर्म देश भारत ही होगा।

इसलिए लोगों को बहुत ज़्यादा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि गर्मी के कहर से दिल-दिमाग समेत शरीर के 7 ऑर्गन पर खतरा 100 गुना बढ़ जाता है। इससे आंत, लिवर, पैंक्रियाज़, किडनी, फेफड़े सब डैमेज होने लगते हैं। इसको ऐसे समझिए, जब हीट का हंटर चलता है तो शरीर का तापमान बॉडी सेल्स के थर्मल टॉलरेंस से ज़्यादा हो जाता है। इस कंडीशन को हीट साइटो-टॉक्सि-सिटी कहते हैं, जिससे वाइटल ऑर्गन्स खतरे में आ जाते हैं। फिर इस सब का असर शरीर के डिफेंस सिस्टम पर पड़ता है। हार्मोन्स इम्बैलेंस होने लगते हैं और पानी की कमी से नस-मसल्स सब खतरे में आ जाती हैं।

यानि गर्मी अब सिर्फ परेशानी नहीं बल्कि हेल्थ इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर रही है और ये हेल्थ इमरजेंसी खतरे की घंटी ना बने, इसके लिए जानते हैं कि क्या पीना है, क्या पहनना है और कैसे इसे गर्मी से बचना है।

भीषण गर्मी का असर, खतरे में 7 ऑर्गन

  • दिमाग (Brain)
  • दिल (Heart)
  • लंग्स (Lungs)
  • लिवर (Liver)
  • आंत (Intestine)
  • पैंक्रियाज़ (pancreas)
  • किडनी (Kidney)

मसल्स में दिक्कत

  • ब्लड फ्लो रुकने से
  • नसों पर दबाव पड़ने से
  • पोषक तत्व की कमी से

मसल्स की कमजोरी कैसे करें दूर? 

  • रोजाना व्यायाम करें
  • विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं
  • दिन में 4-5 लीटर पानी पीएं
  • आंवले का सेवन करें

नसों का रखें ख्याल 

  • वज़न  कंट्रोल
  • कम नमक
  • कम चीनी
  • टाइट कपड़े ना पहने

नसों के लिए फायदेमंद 

  • लौकी
  • नींबू
  • संतरा
  • छाछ-लस्सी
  • मिक्स दालें

मिट्टी के लेप

  • मुल्तानी मिट्टी
  • एलोवेरा
  • हल्दी

 

 

डिस्क्लेमरयह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Search

Archives