Home » कहीं आप भी तो नहीं शुगर की गिरफ्त में? डायबिटीज से इन अंगों को हो सकता है खतरा, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट
स्वास्थ्य

कहीं आप भी तो नहीं शुगर की गिरफ्त में? डायबिटीज से इन अंगों को हो सकता है खतरा, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट

करेला खाओ, सेहत के लिए अच्छा है,ा यह बात हमेशा मां अपने बच्चों से कहती है। इसके बाद भी बच्चे इसे खाने से नानुकुर करते हैं। वजह इसके स्वाद के कड़वापन को लेकर है।  मीठा, नमकीन और चटपटा हमें तुरंत पसंद आता है लेकिन भारतीय खानपान ने कड़वे स्वाद को भी हमेशा सम्मान दिया है। क्योंकि कड़वाहट सिर्फ स्वाद नहीं मौसम के साथ शरीर का संतुलन साधने का पुराना हुनर है।
मार्च-अप्रैल की गर्मी हो या मानसून नीम की कोपलें, करेला, कड़वी पत्तियां और जड़ी-बूटियां हमारी थाली में यूं ही नहीं आतीं। मौसम बदलता है तो शरीर की जरूरत भी बदलती है और उसी हिसाब से थाली का स्वाद भी। इसीलिए जगह-जगह तरीका अलग है लेकिन मकसद एक। अरुणाचल में बांस की कोपलें, उत्तराखंड में बिच्छुआ बूटी, मेघालय में कंटोला और उसकी पत्तियां, कोंकण में अनार के छिलकों वाली चटनी, दक्षिण भारत में नीम के फूल, तो गुजरात-राजस्थान में नीम की कोमल पत्तियों का इस्तेमाल।
यानी जिसे हम मुंह बनाकर छोड़ देते हैं वही स्वाद आज ग्लोबल वेलनेस इंडस्ट्री में ”बिटर फूड्स” के नाम से नया ट्रेंड बन रहा है। क्योंकि करेला, मेथी, नीम और दूसरे कड़वे फूड आइटम्स में मौजूद नेचुरल तत्व पाचन और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं। आयुर्वेद में भी कड़वे यानी ”तिक्त रस” को अहम माना गया है। और सबसे जरूरी बात डायबिटीज के दौर में ये स्वाद और अहम हो जाता है। करेला और मेथी बैलेंस डाइट के साथ ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मददगार होते हैं। तो आज मीठे की आदत के बीच थोड़ा कड़वा भी अपनाइए। क्योंकि जिंदगी का फलसफा भी यही है हर कड़वी चीज नुकसान नहीं करती कुछ कड़वाहट सेहत में मिठास भी घोलती है।
डायबिटीज के मुख्य लक्षण और पहचान: डायबिटीज की समय पर पहचान ही इसके बचाव की पहली सीढ़ी है. इसके प्रमुख लक्षणों में बार-बार प्यास लगना, अत्यधिक भूख महसूस होना और रात के समय बार-बार पेशाब जाना शामिल है। इसके अलावा, बिना किसी ठोस कारण के वजन का तेजी से गिरना, हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना, और धुंधली दृष्टि इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। यदि शरीर पर कहीं चोट या घाव लग जाए और वह हफ्तों तक न भरे, तो यह हाई ब्लड शुगर का स्पष्ट संकेत है।
डायबिटीज से हार्ट अटैक का क्या कनेक्शन
ग्लूकोज-इंसुलिन बढ़ने से हार्ट सेल्स को नुकसान
हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा।
डायबिटीज से खतरा
  • ब्रेन
  • आंख
  • हार्ट
  • लिवर
  • किडनी
  • ज्वाइंट्स
नॉर्मल शुगर लेवल     
खाने से पहले – 100 से कम
खाने के बाद – 140 से कम
प्री-डायबिटीज 
खाने से पहले – 100-125 mg/dl
खाने के बाद – 140-199 mg/dl
डायबिटीज 
खाने से पहले -125 से ज्यादा mg/dl
खाने के बाद -200 से ज्यादा mg/dl

डिस्क्लेमर:  यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।