नारनौल में निजामपुर रोड स्थित एक बिस्कुट व कुरकुरे फैक्ट्री में रात के करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की सूचना फैक्ट्री के मालिक को नजदीक पेट्रोल पंप वाले ने करीब तीन बजे दी।
फैक्ट्री मालिक राकेश बंसल के अनुसार वह रात 11 बजे अपनी फैक्ट्री को ठीक से बंद कर घर गया था। उसने आग का कारण कहीं ना कहीं शॉर्ट सर्किट बताया। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि आग में उसका करीब ढ़ाई करोड़ का नुकसान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए नारनौल, महेद्रगढ़, अटेली व कनीना और नांगल चौधरी से दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी।
आगजनी पर काबू पाने शुरुआत में 2 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन आग काबू में न आने पर अतिरिक्त 12 वाहनों को बुलाना पड़ा। करीब 5 से 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।







