Home » कैथल में हादसा: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, पूर्व एमएलए के दो पड़पोतों समेत 3 की मौत
हरियाणा

कैथल में हादसा: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार, पूर्व एमएलए के दो पड़पोतों समेत 3 की मौत

कैथल। आज सुबह करनाल रोड पर गांव नरड़ के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ऩे से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान खुराना रोड नानकपुरी कालोनी निवासी 29 वर्षीय अभिषेक, 27 वर्षीय रक्षत और 35 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। मृतकों में अभिषेक और रक्षत पुत्र अशोक कुमार दोनों सगे भाई हैं। तीनों आई-20 गाड़ी में सवार होकर करनाल से कैथल की तरफ आ रहे थे। नरड़ के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क़ के पास खड़े एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। सुबह करीब पांच बजे पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों के शव गाड़ी से निकाले।

तितरम थाना पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है, वहीं हादसे का कारण गाड़ी की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। दोनों मृतक सगे भाई अभिषेक व रक्षक पूर्व विधायक भगत राम वाल्मीकि के पौत्र थे। गांव बाता निवासी भगत राम वाल्मीकि कलायत विधानसभा सीट पर कांग्रेस से वर्ष 1968 में पहली व 1972 में दूसरी बार विधायक बने थे। तीनों युवकों की मौत से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

Search