Home » फरीदाबाद में 25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर इंकम टैक्स की छापामारी
हरियाणा

फरीदाबाद में 25 बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर इंकम टैक्स की छापामारी

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में इनकम टैक्स की टीम ने बुधवार सुबह अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी की। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के बड़े व्यापारियों में हडक़ंप मच गया है। अभी इनकम टैक्स की टीम सभी जगहों पर जांच कर रही है।

इनकम टैक्स की टीम ने शहर में अलग-अलग लोगों के करीब 25 ठिकानों पर छापामारी की है। इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप मालिक सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं। अभी इन सभी जगहों पर इनकम टैक्स की टीम जांच रही है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि छापामारी क्यों की गई है।

Search