Home » एमटूके सोसायटी की 11वीं मंजिल पर लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी
हरियाणा

एमटूके सोसायटी की 11वीं मंजिल पर लगी भयंकर आग, मची अफरा-तफरी

धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित एमटूके काउंटी हाइटस सोसायटी में सोमवार रात 11वीं मंजिल पर इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। अग्निशामक यंत्र खाली मिलने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। फायर अलार्म खराब होने से नहीं बजा। आरडब्ल्यूए ने बिल्डर से शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

एमटूके काउंटी हाइटस सोसायटी के आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण यादव, मनीष, सुनील, नवीन, प्रवीण ठाकुर ने बताया कि 11वीं मंजिल पर जब धुआं उठा तो मकान मालिक मोसी प्रसाद ने आरडब्ल्यूए को सूचना दी। जब आरडब्ल्यूए टीम मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने के लिए गैस सिलेंडर उठाए तो वह खाली मिले। आग तेजी से बढ़ती ही जा रही थी, जिससे सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। परेशान होकर टीम ने डायल 112 दमकल विभाग धारूहेड़ा को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम पहुंची तथा करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग पैनल से बाहर नहीं गई अन्यथा बड़ी हानि हो सकती थी।

Search

Archives