Home » जम्मू की महिला के साथ गैंगरेप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, पीड़िता को धमकी भी दी
हरियाणा

जम्मू की महिला के साथ गैंगरेप, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज, पीड़िता को धमकी भी दी

जींद। जम्मू की रहने वाली युवती के साथ गांव रसीदां में दो युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गढ़ी थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित दोनों युवक हीरा और सोनू के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नरवाना के रसीदां गांव के हीरा और सोनू वैष्णो देवी यात्रा पर गए हुए थे। जहां उन्होंने मोबाइल काम नहीं करने की कहकर उसका मोबाइल लिया और उसके बाद वे उसे बहला- फुसलाकर गांव रसीदां ले आए। जहां दोनों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया।

हीरा और सोनू ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पैसे भी छीन लिए। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, धमकी देने और जबरन पैसे छीनने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई मीना ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी करवाया है।

Search

Archives