हरियाणा/ नूंह। एक युवक अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति भागी हुई पत्नी व बेटे की तलाश में करीब 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद पीड़ित ने सीएम विंडो के मार्फत मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उसका बेटा कुछ माह पहले ही अपने ननिहाल से उनके पास रहने के लिए आया था। जो अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। ये पूरा मामला पुन्हाना थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बासदल्ला गांव के राम किशन ने बताया कि लगभग 18 वर्ष पहले उसकी शादी फिरोजाबाद से हुई थी। उस पत्नी से एक बेटा हुआ। जिसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। तीन साल बाद रामकिशन ने सोहना नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। सोहना, रामकिशन के साथ करीब 15 वर्ष से रह रही थी। जिससे एक बेटी भी हुई। सात माह पहले रामकिशन का बेटा अपने पिता के पास पुन्हाना पहुंचा और तीन महीने तक अपने पिता और सौतेली मां के साथ रहा।
इसी बीच बेटे को अपनी सौतेली मां से प्यार हो गया। इसके बाद बेटा अपनी सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। रामकिशन ने बताया कि उनके बेटे की उम्र 17 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 40 वर्ष है। पीड़ित ने इस बाबत पुन्हाना सिटी थाना में भी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पीड़ित ने एक शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।







