अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित निकोल इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां देवाश्या स्कूल के पास फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार को फॉर्च्यूनर कार ने बेरहमी से कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय पूनमबेन और उनके 15 वर्षीय बेटे सागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल कार्तिक वसोया और उनकी पत्नी स्नेहलबेन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस ने ड्राइवर, विरलभाई सावजीभाई चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी की तलाशी के दौरान, पुलिस को बीयर के छह बंद कैन मिले। हादसे के समय उसके खून में अल्कोहल का स्तर कितना था, यह पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट के आदेश दिए गए हैं।







