Home » सिंगर यासर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
मनोरंजन

सिंगर यासर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

इंटरनेट की दुनिया में मशहूर होने के लिए लोग खतरनाक स्टंट करने में पीछे नहीं रहते। कई बार जान की बाजी लगाकर वीडियो शूट करते हैं। आए दिन हादसे होने की खबरें भी आती हैं, मगर फिर भी रिस्क लेने में लोग पीछे नहीं। हाल ही में सिंगर यासर देसाई ने भी मुंबई में कुछ ऐसा ही किया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। सिंगर मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर खड़े होकर शूटिंग कर रहे थे। उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सिंगर के खिलाफ एक्शन लिया है और जांच कर रही है।

Search

Archives