ऐश्वर्या राय ने अपने प्यारे पिता कृष्णराज राय की 9वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी आराध्या भी अपने नाना को याद करती नजर आईं।
ऐश्वर्या राय का पोस्ट : कृष्णराज राय का 2017 में लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया था। ऐश्वर्या अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। ऐश्वर्या अपने पिता की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर हमेशा उन्हें याद करती हैं। ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता कृष्णराज राय की पुण्यतिथि पर कई तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में कृष्णराज राय की फोटो माला से सजी हुई है और आराध्या उसके सामने सिर झुकाकर खड़ी हैं। आखिरी तस्वीर में ऐश्वर्या आंखें बंद करके हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं।







