Home » पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
दिल्ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनके 55वें जन्मदिन पर शुभकामानएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक न्याय के प्रति आपकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा प्रदान की है। आप समाज के हर वर्ग की प्रगति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं और जिन बदलावों की अपेक्षा रखते हैं, उनमें आपको अपार सफलता मिले, यही मेरी दिल से की गई कामना है। साथ ही, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आने वाला वर्ष आपके लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

Search

Archives