Home » अहमदाबाद विमान हादसा : मलबे से लाखों का सोना और नगदी बरामद, कौन होगा हकदार?
दिल्ली-एनसीआर

अहमदाबाद विमान हादसा : मलबे से लाखों का सोना और नगदी बरामद, कौन होगा हकदार?

नई दिल्‍ली। अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एयर इंडिया (Air India) के विमान AI-171 के मलबे से 70 तोले (लगभग 800 ग्राम) सोने के आभूषण, 80 हजार रुपये नकद, भगवद् गीता की एक प्रति और कुछ पासपोर्ट बरामद किए गए थे। फिलहाल यह सभी सामान सरकारी सुरक्षा में हैं, लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर लाखों रुपये कीमत वाले सोने के आभूषणों का दावेदार कौन होगा।
भारतीय कानून और प्रक्रियाओं के अनुसार दुर्घटना स्थल से बरामद मूल्यवान वस्तुओं जैसे सोने के आभूषण का निपटारा कई तरीके से किया जा सकता है। फिलहाल यह सोना सरकारी सुरक्षा में रखा हुआ है। इसके वास्‍तविक दावेदार को खोजने तक सरकार इसकी सुरक्षा करेगी और अगर कोई दावेदार नहीं मिलता है तो यह कीमती वस्‍तुएं सरकारी खजाने में जमा कर दी जाएंगी।

Search

Archives