Home » दिल्ली-वियतनाम एयर इंडिया फ्लाइट में खराबी, एक घंटे तक हवा में मंडराता रहा एआई का विमान
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-वियतनाम एयर इंडिया फ्लाइट में खराबी, एक घंटे तक हवा में मंडराता रहा एआई का विमान

आफत में फंसी रही यात्रियों की जान

नई दिल्ली। दिल्ली से वियतनाम जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 388 ने जैसे ही उड़ान भरी एक घंटे के भीतर तकनीकी खराबी के कारण वापस बुला ली गई। विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित वापस लैंड कराया गया।

गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 388 दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद काफी समय तक दिल्ली एयरपोर्ट के रेडियस में घूमता रहा। कुछ बड़ी तकनीकी खराबी की वजह से पायलट ने आगे की उड़ान रद्द की और वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया।

एक के बाद एक झटके में क्यों है एयर इंडिया

इस घटना के कुछ ही दिन पहले एयर इंडिया ने अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में 15 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की थी। अहमदाबाद फ्लाइट एआई 171 जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाईनर के क्रैश होने के बाद से एयरलाइन के पूरे संचालन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब एयरबस में आई तकनीकी खराबी ने एक नया डर खड़ा कर दिया है। फिलहाल इस मामले के एयर इंडिया की ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Search

Archives