Home » अहमदाबाद विमान हादसे के बाद Air India में बुकिंग 20 फीसदी घटी, किराया 15 प्रतिशत तक कम हुआ
दिल्ली-एनसीआर

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद Air India में बुकिंग 20 फीसदी घटी, किराया 15 प्रतिशत तक कम हुआ

नई दिल्ली।  अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद से एयरलाइन की बुकिंग में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ) के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर एयर इंडिया (Air India) की उड़ानों की बुकिंग में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, औसत किराया भी 8 से 15 फीसदी घट गया है।

हादसे के बाद इसका साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। जहां एयर इंडिया ने अपनी कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है, वहीं लोगों में भी अहमदाबाद हादसे के बाद मन में भय पैदा हो गया है जिसका सीधा असर फ्लाइट्स की बुकिंग पर देखने को मिल रहा है।  चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट्स की मानें तो अहमदाबाद हादसे के बाद फ्लाइट्स की बुकिंग पर खासा असर पड़ा है और कुछ कस्टमर्स ने अपनी बुकिंग तक कैंसिल कर डाली है।

बता दें  हाल ही में अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई। इसके बाद से लोगों में विमान सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। अब बड़ी संख्या में यात्री टिकट बुक करने से पहले उस विमान के मॉडल की जानकारी जुटा रहे हैं।

Search

Archives