Home » सूने मकान में हुई लाखों के जेवर सहित नगदी की चोरी, पुलिस विवेचना में जुटी
छत्तीसगढ़

सूने मकान में हुई लाखों के जेवर सहित नगदी की चोरी, पुलिस विवेचना में जुटी

बिलासपुूर। थाना सरकंडा अंतर्गत देवरी खुर्द शारदा नगर में एक बार फिर से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बिल्हा तहसील के बाबू के सूने मकान में दबिश देकर लाखों रुपए के माल व नगदी पर अपना हाथ साफ कर दिया गया है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि देवरी खुर्द शारदा नगर निवासी अमृत लाल यादव अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। अंदर आलमारी में रखें सभी सामान अस्त-व्यस्त फैले हुए थे। इन्हें आभास हुआ कि उनके घर में चोरी की वारदात हुई है। आलमारी में 20 लाख नगद और तकरीबन डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण रखे हुए थे, जिसे चोरों ने पार कर दिया। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Search

Archives