Home » सेना के अधिकारियों व अपर कलेक्टर ने लिया अग्निवीर व थल सेना भर्ती की तैयारियों का जायजा
छत्तीसगढ़

सेना के अधिकारियों व अपर कलेक्टर ने लिया अग्निवीर व थल सेना भर्ती की तैयारियों का जायजा

जांजगीर-चांपा। भारतीय सेना में अग्निवीर व थल सेना की भर्ती का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाइन खोखराभांठा जांजगीर में होगा। सेना के सहायक भर्ती अधिकारी सतीश कुमार बी एवं अपर कलेक्टर एस वैद्य ने तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान सेना भर्ती रायपुर के सहायक भर्ती अधिकारी सतीश कुमार बी ने सेना भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं जनरेटर, अभ्यर्थी हेतु आवास स्थल की व्यवस्था, इंटरनेट व्यवस्था, सीसीटीवी, बेरिकेडिंग, चिकित्सा एवं एम्बुलेंस, वाहन व्यवस्था, बस स्टैण्ड एवं मेला स्थल पर पूछताछ एवं मार्गदर्शन केन्द्र की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, एसडीएम अकलतरा विक्रान्त अंचल, जिला रोजगार सहित संबंधित अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Search

Archives