Home » बाराती वाहन पलटा, एक घायल अस्पताल दाखिल, तिवरता से रायगढ़ के लिए रवाना हुए थे
छत्तीसगढ़

बाराती वाहन पलटा, एक घायल अस्पताल दाखिल, तिवरता से रायगढ़ के लिए रवाना हुए थे

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में एक बाराती वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। हादसे मेंएक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक वाहन छोडक़र फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

दीपका थाना प्रभारी युवराज ने बताया कि ग्राम तिवरता से एक बारात रायगढ़ जिले के गांव जा रही थी। बोलेरो में कुछ लोग सवार थे। लमेद सरडीह के पास यह वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना में एक युवक घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एजे 5621 को थाना में खड़ा कराया गया है। उसके चालक संजय चौहान के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।

Search

Archives