Home » अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, मची अफरा-तफरी
छत्तीसगढ़ रायपुर

अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर। सोमवार दोपहर एक अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एम्बुलेंस आग की लपटों में घिर गई। आस-पास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई है।

आगजनी की सूचना पर राहत-बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार भाटागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुछ एम्बुलेंस खड़ीं थीं। इन्हीं में अचानक आग लगी। ये गाड़ियां खराब थीं और अस्पताल के बाहर पार्क की गईं थीं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल के बाहर 4 खराब एम्बुलेंस रखी गईं थीं इन्हीं में आग लगी। पहले एक एम्बुलेंस में आग लगी इसके बाद पास खड़ी दो गाड़ियां भी जल गईं। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है।

Search

Archives