Home » वैलेंटाइन डे पर सीएम भूपेश बघेल को लिखा लव लेटर, अरे ये क्या लिख दिया इजहार करने वाले ने… ?
छत्तीसगढ़

वैलेंटाइन डे पर सीएम भूपेश बघेल को लिखा लव लेटर, अरे ये क्या लिख दिया इजहार करने वाले ने… ?

अंबिकापुर। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में जाना जाता है। इस दिन हर प्रेमी जोड़ा अपने प्रेम का इजहार करता है, लेकिन कुछ लोग वैलेंटाइन डे को अलग ढंग से मनाने आ रहे है। अब वैलेंटाइन डे पर प्रदेश की जनता अपना प्यार मुख्यमंत्री के समक्ष जाहिर करने की तैयारी में है और वो प्यार भी याद दिलाने जा रही है जो शायद मुख्यमंत्री जी भूल गए हैं।जानकारी मिली है कि सरगुज़ा का एक गैर राजनीतिक मंच सड़क सत्याग्रहियों के द्वारा आज एक विशेष आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत ये लोग रैली निकाल कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेम पत्र सौंपा जाएगा। प्रेम इजहार के लिए लव लेटर की जरूरत क्यों पड़ी यह भी बड़ा सवाल है। इसका जवाब यह है कि सरगुज़ा की सड़कें बेहद खस्ताहाल है। इस इलाके में रेल और वायु सेवा का अभाव है, जिसे देखते हुए सड़कों को ही लाइफ लाइन माना जाता है। सड़क सत्याग्रहियों का कहना है कि सरगुज़ा संभाग की जनता ने मुख्यमंत्री से प्रेम जताते हुए सभी सीटे उनकी झोली में डाल दी है। मगर जब से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने है, उनकी तरफ से वो प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे सरगुज़ा वंचित है। मुख्यमंत्री के इसी प्रेम को पाने के लिए लव लेटर लिखा गया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री का प्रेम नहीं मिल पाने के कारण संभाग का विकास रुका हुआ है। सड़के बदहाल है, शिक्षा का स्तर बिगड़ता जा रहा है। सरगुज़ावासी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। यही कारण है कि बजट में सरगुज़ा के लिए सौगात देने की मांग लोगों ने की है, ताकि सरगुज़ा की तश्वीर बदल सके। प्रेम इजहार का ये तरीका काफी अनूठा है और इसका प्रयास भी एकल नहीं बल्कि जन समुदाय से जुड़ा है। अब देखना होगा कि आखिर सरगुज़ा की जनता के प्रेम पत्र का जवाब मुख्यमंत्री कैसे देते है।

Search