Home » कारोबारी से 7 लाख की उठाईगिरी, केस दर्ज
छत्तीसगढ़

कारोबारी से 7 लाख की उठाईगिरी, केस दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके में कारोबारी उठाईगिरी का शिकार हुआ है। जानकारी अनुसार, तिल्दा ब्रिज के पास शौच करने रुके ठेकेदार ने बाइक पर 7 लाख रुपए नगदी से भरा बैग रखा था, जिसे मौका पाकर 2 अज्ञात बाइक सवार लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि कुंदरु गांव निवासी ठेकेदार राधेश्याम साहू के साथ यहां घटना हुई है, वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। आने जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाले जा रहे है। घटना की रिपोर्ट तिल्दा थाना में की गई है।

Search

Archives