Home » मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 अज्ञात लोगों ने पहुंचाया सिम्स
छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 अज्ञात लोगों ने पहुंचाया सिम्स

सोशल मीडिया से हुई पहचान

बिलासपुर। छोटी कोनी निवासी 8 वर्षीय अयान खान के साथ गुरूवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। अयान पिता हसन खान रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। बेटे के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि एक अज्ञात घायल बच्चे को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजन सिम्स पहुंचे।ॅ जहां बच्चे की पहचान अयान खान के रूप में हुई।

बताया गया कि सुबह करीब 9 बजे दो अज्ञात लोग अयान को गंभीर हालत में सिम्स लेकर पहुंचे थे। बच्चें की हालत नाजुक थी, लेकिन उसके साथ लोगों ने न तो अपना परिचय दिया और न ही हादसे के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती घायल बच्चे की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाना थी। इसके लिए सिम्स प्रबंधन ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से साझा की। करीब दोपहर 2.30 बजे यह कोशिश सफल हुई और अयान के परिजन अस्पताल पहुंच सके।

डॉक्टरों के अनुसार हादसे में अयान के सिर और जबड़े में गंभीर चोट आई है, जबकि उसका एक पैर फ्रेक्चर हो गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना कैसे हुई किस वाहन ने टक्कर मारी और दुर्घटना स्थल गुड़ाखू फैक्ट्री के पास कौन कौन मौजूद था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि इस दर्दनाक घटना के बीच एक राहत भरी बात यह है कि अयान को घायल अवस्था में छोड़ने के बजाय दो अज्ञात लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उनकी यह संवेदनशीलता ही मासूम अयान की जिंदगी बचाने की सबसे बड़ी वजह बनी।

Search

Archives