Home » जांजगीर जेल के 4 बंदी एचआईवी संक्रमित
छत्तीसगढ़

जांजगीर जेल के 4 बंदी एचआईवी संक्रमित

जांजगीर। एक तरफ एचआईवी संक्रमण से रोकने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार शहर से लेकर गांव तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है, बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे भी है, जहां हर साल एचआईवी संक्रमितों के आंकड़े दोगुने हो जाते हैं।

इस बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हडक़ंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि जेल में कैसे इस संक्रमण ने बंदियों को अपनी चपेट में ले लिया, क्योंकि जेल में बंदी पुलिस प्रहरी की देखरेख में रहते हैं। बंदियों में एचआईवी पुष्टि होते ही अब उनके इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में जांच कराने पर 4 बंदियों की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई है, बताया जा रहा है कि संक्रमित बंदियों को जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दवाई दी जा रही है। वही, बिलासपुर सिम्स में भी चेकअप कराया जाता है। लेकिन जेल के अंदर इस तरह के संक्रमण का फैलना आश्चर्य की बात है। एचआईवी संक्रमित कैदियों को समय पर इलाज और जरूरी दवाइयां देना बहुत जरूरी है।

Search

Archives